हिंदी
लखनऊ: कांग्रेस के कद्दावर नेता अखिलेश दास का बुधवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया और देर शाम उनका पूरे विधि विधान के साथ लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में गोमती तट पर स्थित बैकुंठ धाम घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर लाखों की संख्या में लोगों ने नम आंखों से अखिलेश दास को अंतिम विदाई दी।

अखिलेश दास के निधन की खबर से लखनऊ में शोक की लहर दौड़ गई थी। उनके घर के बाहर सुबह से ही लोगों का हुजूम लगा हुआ था और अतिंम संस्कार के दौरान भी लखनऊ की आधी सड़के जाम हो गयी थी।

डॉ. अखिलेश दास भारतीय बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष थे। वह केंद्रीय मंत्री भी रहे थे। अखिलेश दास बाबू बनारसी दास के बेटे थे और बनारसी दास उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री थे। बता दें की अखिलेश दास का जन्म 31 मार्च 1961 को लखनऊ में हुआ था।
Published : 12 April 2017, 7:45 PM IST
Topics : अखिलेश दास अंतिम संस्कार निधन लखनऊ हार्ट अटैक
No related posts found.