हिंदी
भुवनेश्वर: कांग्रेस की ओडिशा इकाई 'घर-घर' कार्यक्रम की शुरुआत करेगी, जिसके अंतर्गत पार्टी नेता राज्य के लोगों के घरों तक जाएंगे।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओपीसीसी) के अध्यक्ष सरत पटनायक ने कहा कि पार्टी 15 सितंबर से 'घर-घर कांग्रेस' कार्यक्रम की शुरुआत करेगी।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के अंतर्गत कांग्रेस नेता राज्य के प्रत्येक घर तक जाकर यह संदेश देंगे कि कैसे बीजू जनता दल (बीजद) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोनों ही आम आदमी की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार हैं।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, ''हम लोगों को यह भी बताएंगे कि कैसे ओडिशा सरकार ने ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग), एससी (अनुसूचित जाति) और एसटी (अनुसूचित जनजाति) को नजरअंदाज किया है। पार्टी, बीजद और भाजपा के बीच मिलीभगत का भी पर्दाफाश करेगी।''
Published : 5 September 2023, 4:16 PM IST
Topics : ओडिशा कांग्रेस घर घर कार्यक्रम पार्टी नेता भुवनेश्वर शुरुआत
No related posts found.