
नई दिल्लीः आज पूरे देश में मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन स्नान और दान का काफी महत्व माना जाता है। मकर संक्रांति को दान, पुण्य और देवताओं का दिन कहा जाता है। जानिए आज के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।
मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी दान करने से घर में सुख और शांति आती है। इस दिन गुड़ और तिल दान करने से कुंडली में सूर्य और शनि की स्थिति से शांति मिलती है। शनि की साढ़े साती से प्रभावित लोगों को इस दिन तांबे के बर्तन में काले तिल को भरकर किसी गरीब को दान करना चाहिए। मकर संक्रांति के दिन नमक का दान करने से भी शुभ लाभ होता है।
इसका पुण्य काल मुहूर्त सुबह 8.30 से लेकर शाम 5 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। वहीं, महापुण्य काल का मुहूर्त सुबह 8.30 से 10.15 तक का होगा। इस दिन शनि देव के लिए प्रकाश का दान करना भी बहुत शुभ होता है। पंजाब, यूपी, बिहार और तमिलनाडु में यह समय नई फसल काटने का होता है। इसलिए किसान इस दिन को आभार दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।
Published : 14 January 2021, 10:20 AM IST
Topics : 14 जनवरी Festival Khichadi Makar Sankranti 2021 खिचड़ी दान त्योहार मकर संक्रांति स्नान और दान