हिंदी
नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जंगपुरा एक्सटेंशन इलाके में मंगलवार को एक घर में घरेलू सहायक के तौर पर काम करने वाले 25 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि कमल नामक व्यक्ति करीब तीन साल से घरेलू सहायक के तौर पर काम कर रहा था। घर के निवासी ने हजरत निजामुद्दीन थाने को फोन करके बताया था कि उनके घरेलू सहायक की मौत हो गई है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल पर पहुंचने के बाद इमारत की चौथी मंजिल पर बेड के एक बॉक्स के अंदर व्यक्ति का शव मिला। उसकी दोनों टांगें और गर्दन प्लास्टिक की टेप से बंधी हुई थीं। उस व्यक्ति को काम पर रखने वाले दूसरे तल पर रहते हैं।
अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की जा रही है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। संदिग्धों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
Published : 27 June 2023, 7:07 PM IST
No related posts found.