हिंदी
मऊ: कोलकाता (Kolkata) में महिला डॉक्टर(Lady Doctor) की हत्या (Murder) के बाद देश में डॉक्टर हड़ताल (Strike) और प्रदर्शन (Protest) कर रहे हैं। मऊ (Mau) में भी डॉक्टरों का प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। आईएमए (IMA) के तत्वावधान में जिले के सभी डॉक्टरों ने जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान जिले के काफी संख्या में डॉक्टर मौजूद रहे। हड़ताल के मद्देनजर ओपीडी (OPD) सेवाओं को बंद किया गया लेकिन ऐमरजेन्सी (Emergency) सेवाएं चालू रही।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मऊ में आज शनिवार को सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों के डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी।
कोलकाता में लेडी डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के बाद से देशभर के डाक्टर आक्रोशित हैं। डॉक्टर दोषियों को कठोर से कठोर सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।
डॉक्टरों को मिले सुरक्षा
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने केंद्रीय कानून बनाने और अस्पतालों को अनिवार्य सुरक्षा अधिकारों के साथ सुरक्षित क्षेत्र घोषित करने की मांग की है। इस दौरान अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी, लेकिन ओपीडी के साथ बाकी सेवाएं बंद रहेंगी।
आईएमए ने की मांग
आईएमए की एक्शन कमेटी के चेयरमैन डॉ. विनय अग्रवाल ने कहा कि हमारी मांग है कि जिस महिला डॉक्टर की हत्या हुई, उनको न्याय मिले। डॉक्टरों को हिंसा से बचाने के लिए केंद्रीय कानून बनाया जाए और अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित किया जाए। उन्होंने कोलकाता अस्पताल में हुई तोड़फोड़ की भी निंदा की।
IMA ने किया देशव्यापी बंद का ऐलान
आईएमए ने शनिवार को देश भर के सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में स्ट्राइक की घोषणा की है। शुक्रवार को आईएमए के प्रेजिडेंट डॉ. आरवी अशोकन ने कहा कि शनिवार सुबह छह बजे से रविवार सुबह छह बजे तक सभी डॉक्टर स्ट्राइक पर रहेंगे। इस दौरान डॉक्टरों से अस्पतालों में ओपीडी और रूटीन सर्जरी बंद रखने की अपील की गई है।
Published : 17 August 2024, 2:08 PM IST
Topics : doctors Kolkata Rape Murder Mau strike कोलकाता रेप मर्डर डॉक्टर प्रदर्शन मऊ हड़ताल हॉस्पिटल
No related posts found.