क्या आपको पता है एलोवेरा जूस का अधिक सेवन हो सकता है आपके लिए घातक

डाइनामाइट न्यूज़ के ख़ास सेक्शन हेल्थ टिप्स में आज हम आपको बता रहे हैं एलोवेरा के बारे में। वैसे तो आपने एलोवेरा के फायदे के बारे में काफी सुना होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि अधिक एलोवेरा जूस का सेवन करने से आपके शरीर को नुकसान भी पहुंच सकता है।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 11 May 2017, 10:06 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: एलोवेरा के फायदे के बारे में तो सुना ही होगा, यह त्वचा को निखारने और बालों को मजबूत बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा एलोवेरा जूस सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है लेकिन एलोवेरा का अधिक सेवन करने से हमारे शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। 

पोटैशियम की कमी व दस्त

एलोवेरा जूस का अधिक सेवन करने से शरीर में पोटैशियम की कमी हो जाती है जिससे दिल की धड़कन अनियमित हो जाती है और कमजोरी महसूस होने लगती है। एलोवेरा में लैक्सेटिव और एंथ्राक्विनोन तत्व होते हैं जो पेट में कई तरह की परेशानियां पैदा करते हैं। अगर आप इसका अधिक सेवन करते हैं तो इससे दस्त लग जाते हैं। 

एसिडिटी के मरीजों के लिए खतरा

इसके अलावा जिन लोगों को एसिडिटी की समस्या होती है उन्हें एलोवेरा जूस का सेवन कतई नहीं करना चाहिए। 

गर्भवती महिलाएं रहे दूर

गर्भवती महिला को कभी भी एलोवेरा जूस का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान हो सकता है। जो महिलाएं अपने बच्चे को स्तनपान करवाती हैं उनके लिए भी यह जूस खतरनाक साबित हो सकता है।

कई लोग किसी लंबी बीमारी की वजह से दवाओं का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में उन्हें एलोवरा जूस नही लेना चाहिए, इससे शरीर पर दवा असर नहीं करेगी और नुकसान भी होगा।
 

Published : 

No related posts found.