आज इस तरह बचें चन्द्रग्रहण के दुष्प्रभाव से, करें ये उपाय

आज रक्षाबंधन का पर्व और सावन का आखिरी सोमवार है। इस दौरान चंद्र ग्रहण भी पड़ रहा है। हम आपको यहां बता रहे हैं कि आज चन्द्र ग्रहण के दुष्प्रभावों को रोकने के लिए क्या करें..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 7 August 2017, 11:46 AM IST
google-preferred

कानपुर: आज सोमवार को सावन का आखिरी सोमवार और रक्षाबंधन का पर्व है। इस दौरान चंद्र ग्रहण भी पड़ रहा है। चन्द्र ग्रहण के दुष्प्रभावों को रोकने के लिए कानपुर के फीलखाना स्थित वैभव लक्ष्मी माता मंदिर में मंहत ने चन्द्रग्रहण से बचने के उपाय बताए है।

गेरू लगाने से चन्द्रग्रहण का दुष्प्रभाव नहीं होगा

वैभव लक्ष्मी माता मन्दिर के महंत अनूप कपूर ने डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत के दौरान बताया कि चन्द्रग्रहण के दुष्प्रभाव से बचने के लिए सभी को अपने घरों के मुख्यद्वार पर गेरू का लेप लगाना चाहिए। वहीं अपने किचन में भी चारों तरफ गेरू लगाना चाहिए। जिससे ग्रहण का दोष आपके घरों तक नही पहुंचेगा। गेरू एक महत्वपूर्ण चीज़ है, जिसकी हिन्दू धर्म में अलग मान्यता है। वहीं पुरातन काल से गेरू का लोग इस्तेमाल घरों में करते आ रहे हैं। गायों पर गेरू लगाकर ग्रहण का दुष्प्रभाव रोका जा सकता है।

गर्भवती महिलाओं के लिए भी गेरू बहुत जरूरी

उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं के लिए भी गेरू बहुत जरूरी है। साढ़े बारह बजे के बाद से गर्भवती महिलाऐ चाकू और कैंची का प्रयोग न करें। गर्भवती महिलाओं को अपने शरीर पर गेरू का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे उनके बच्चे पर किसी प्रकार के ग्रहण का दुष्प्रभाव नही पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म में गायों को हम सभी देवी देवता के रूप में पूजते हैं, क्योंकि हमारी गौ माता में 84 हज़ार करोड़ देवी देवताओ का वास होता है। गायों पर गेरू लगाकर ग्रहण का दुष्प्रभाव रोका जा सकता है।

No related posts found.