यूपी में आज़मगढ़, आगरा, प्रयागराज, जौनपुर, हमीरपुर, अमरोहा सहित कई ज़िलों के DM बदले गये, देखिये पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल में कई IAS अफसरों के तबादले किये हैं। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की ये रिपोर्ट।

Updated : 14 September 2024, 7:36 AM IST
google-preferred

लखनऊ: यूपी में पिछले कुछ दिनों में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार देर रात यूपी सरकार (UP Government) ने कई आईएएस अधिकारियों (IAS Officers) के तबादले कर दिए। कई जिलों के डीएम (DM) बदले गए हैं। 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) के बाद से ही यूपी में लगातार तबादलों का दौरा जारी है। आइये जानते हैं किन अफसरों का तबादला हुआ। 

1. निधि गुप्ता को अमरोहा का डीएम बनाया गया है। 
2. घनश्याम मीना को हमीरपुर डीएम का पद सौंपा गया है। 
3.
दिनेश जौनपुर के डीएम बनाए गए हैं। 
4.
रविंद्र मंडेर को प्रयागराज भेजा गया है। अब वह प्रयागराज के नये डीएम बने हैं।
5. अरविंद भंगारी को आगरा का डीएम बनाया है।
6. नवनीत चहल आजमगढ़ के नये डीएम बने हैं।
7. उमेश मिश्रा मुजफ्फरनगर के डीएम की ज़िम्मेदारी संभालेंगे
8. आईएएस रविंद्र सिंह फतेहपुर के डीएम बनाए गए हैं।
9. आईएएस अधिकारी दिनेश को जौनपुर के डीएम पद की ज़िम्मेदारी दी गई है।
10. घनश्याम मीना हमीरपुर के डीएम बनाए गए हैं।
11. सीपी सिंह लखनऊ के नए डीएम होंगे।
12. आगरा के डीएम आईएएस भानु चन्द्र गोस्वामी को अब राहत आयुक्त बनाया गया है। 
13. अरविंद कुमार चौहान शामली के नए डीएम बनाये गये हैं। 

 

Published : 
  • 14 September 2024, 7:36 AM IST

Related News

No related posts found.