
महराजगंज: जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन नौतनवा तहसील सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। समाधान दिवस में कुल 193 शिकायतें प्राप्त हुईं।
जिलाधिकारी द्वारा 193 में से 23 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये। डीएम ने निर्देश दिये कि सम्यक कार्यवाही करते हुए शीघ्रतापूर्वक और नियमानुसार वादों को निस्तारित करें।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने सम्बंधित अधिकारियों को नसीहत देते हुए कहा कि प्राप्त शिकायतों व आवेदनों को अनावश्यक रूप से लम्बित न रखें और सुनिश्चित करें कि वादियों को बार-बार दौड़ना न पड़े।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक जिलाधिकारी ने बताया कि 70 प्रतिशत अवैध कब्जे के या बैनामासुदा भूमि पर कब्जे न मिलने से सम्बंधित मामले आये है।
उन्होंने बताया कि जनसामान्य को तकनीकी समस्या के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। जिसके कारण उन्हें शिकायत करना पड़ रहा है।जिलाधिकारी द्वारा वादियों को आश्वस्त किया गया कि जल्द ही इसका निस्तारण कर लिया जाएगा।
इसके अतिरिक्त विद्युत विभाग की शिकायतें एवं 70 वर्ष की आयु से ऊपर के व्यक्ति है, जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं बना था। उनका कार्ड तत्काल बनाने के लिये निर्देशित किया गया तथा एक महिला की पेंशन से संबंधित शिकायत थी। जिसे अगले दो दिन में निस्तारण कर दिया जाएगा।
उन्होंने शिकायतकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य चिकित्साधिकारी, एस डी एम नौतनवा, परियोजना निदेशक राम दरश चौधरी, पशुधन अधिकारी डीपीआरओ, सहित जिलास्तरीय और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Published : 7 December 2024, 7:55 PM IST
Topics : mahragannj Manoj Tibrewal Aakash uttar pradesh Virla Video आयुष्मान कार्ड जनशिकायत डीएम नौतनवा तहसील संपूर्ण समाधान दिवस