हिंदी
चेन्नई: पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे द्रविड़ मुनेत्र कडगम (डीएमके) प्रमुख एम. करूणानिधि का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है। करूणानिधि ने मंगलावार शाम को 6.10 बजे अस्पताल में अंतिम सांसे ली। वे लंबी बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन से पूरे तमिलनाडु में शोक की लहर छा गयी है।
करूणानिधि चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती थे। करूणानिधी के निधन पर कई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत कई राजनेताओं ने गहरा शोक जताया है। उनकी मौत की खबर के बाद तमिलनाडु पूरा थम सा गया है।

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री 94 वर्षीय करुणानिधि की मौत की खबर से डीएमके समर्थक हजारों की संख्या में कावेरी अस्पताल के बाहर जमा हो गए हैं। उनके समर्थक उनके निधन पर आंसू बहा रहे हैं। डीएमके समर्थकों की जुटी भीड़ की स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस की भारी तैनाती की गई है।
कावेरी अस्पताल ने शाम 4.30 बजे मेडिकल बुलेटिन जारी करके बताया कि करुणानिधि की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। तमाम कोशिशों के बावजूद उनके अंग ठीक से काम नहीं कर रहे थे। मंगलवार शाम 6.10 बजे उनका निधन हो गया। अस्पताल ने भी उनके निधन की पुष्टी कर दी है।
करुणानिधि पांच बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रहे।
Published : 7 August 2018, 6:59 PM IST
No related posts found.