हिंदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में तबादलों का दौरा जारी है। सरकार ने मंगलवार को कई आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है।
इसके साथ ही कई जिलों के जिलाधिकारियों का भी तबादला कर दिया गया है।
देखिये सूची
आईएएस मेधा रूपम कासगंज की डीएम बनाई गईं हैं।
IAS मनीष बंसल सहारनपुर के नए DM होंगे।
अनुज कुमार सिंह को मुरादाबाद डीएम बनाया गया है।
मुरादाबाद डीएम मानवेंद्र सिंह को हटाकर मानवेंद्र विशेष सचिव आयुष बनाया गया है।
अभिषेक आनंद सीतापुर के नए डीएम होंगे।
औरैया डीएम नेहा प्रकाश को हटा दिया गया है।
IAS राजेन्द्र पैसिया संभल के नये जिलाधिकारी बनाए गए हैं।
रवीश गुप्ता बस्ती के नए डीएम बनाए गए हैं।

नागेंद्र सिंह अब बांदा के नए जिलाधिकारी होंगे।
अजय द्विवेदी की तैनाती श्रावस्ती नए डीएम के रूप में की गई है।
आशीष पटेल हाथरस डीएम बनाए गए हैं।
मधुसूदन हुकली को कौशांबी डीएम का जिम्मा सौंपा गया है।
आंद्रा वामसी को विशेष सचिव स्टाम्प एवं पंजीयन बनाया गया है।
Published : 25 June 2024, 8:44 PM IST
Topics : आईएएस उत्तर प्रदेश जिलाधिकारी डीएम तबादले यूपी सरकार लखनऊ शासन
No related posts found.