हिंदी
लखनऊ: यूपी समेत देश भर में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढती जा रही है। इसे लेकर लखनऊ डीएम अभिषेक प्रकाश आज कंटेनमेंट जोन का खुद निरीक्षण करने निकले।
कंटेनमेंट जोन में दुकानों पर थर्मल स्कैनर न मिलने पर डीएम ने अपेडमिक एक्ट में केस दर्ज कराया है। कोविड 19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन दिखने पर डीएम ने सख्ती दिखाते हुये आगे भी कड़ी कारवाई की चेतावनी दी।
ग्रासरी दुकानों में आने-जाने वाले ग्राहकों का विवरण न रखे जाने पर नाराजगी भी जताई। डीएम लखनऊ ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए प्रोटोकॉल का पालन कंटेनमेंट जोन में सभी के लिए अनिवार्य है। इसके बाद भी जंहा लापरवाही देखी गई। वहा कारवाई की गई। आगे भी इस तरह से निरीक्षण कर कारवाई की जायेगी।
Published : 23 July 2020, 4:17 PM IST
Topics : अपेडमिक एक्ट कंटेनमेंट जोन कोविड 19 डीएम ने थर्मल स्कैनर
No related posts found.