हिंदी
नयी दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी (आप)-नीत दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की ओर से अपने गैर राजपत्रित कर्मचारियों को बोनस देने के फैसले की प्रशंसा की है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार दिल्ली के मुख्यमंत्री ने मंगलवार को कहा कि एमसीडी शहर में अच्छा काम कर रहा है। केजरीवाल ने कहा कि वह प्रणाली को धीरे-धीरे दुरुस्त करने का प्रयास कर रहे हैं।
एक संक्षिप्त ऑनलाइन प्रेसवार्ता में उन्होंने विभिन्न श्रेणी के अपने गैर राजपत्रित कर्मचारियों और दिहाड़ी कामगारों को दिवाली बोनस देने के एमसीडी के निर्णय की तारीफ की।
Published : 7 November 2023, 5:00 PM IST
No related posts found.