Diwali 2022: भारत की तर्ज पर इन मुल्‍कों में भी मनाया जाता है दिवाली जैसा जश्न

आपको ये जानकर हैरानी होगी की भारत के तर्ज पर दुनिया के कई देश अलग-अलग तरीके और नाम से दिवाली के त्योहार को सेलिब्रेट करते है। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 24 October 2022, 4:42 PM IST
google-preferred

नई दिल्‍ली: पूरे देश में आज पूरे धूमधाम से दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। देश के हर एक घर में दिवाली की धूम है। आपको ये जानकर हैरानी होगी की भारत के तर्ज पर दुनिया के कई देश अलग-अलग तरीके और नाम से दिवाली के त्योहार को सेलिब्रेट करते है। 

भारत की दिवाली के तर्ज पर इन देशों में मनाया ये पर्व

नेपाल
नेपाल में दिवाली के त्योहार का बड़ा महत्‍व है। नेपाल में इस पर्व को तिहाड़ के नाम से मनाया जाता है। तिहाड़ नेपाल का दूसरा सबसे बड़ा त्‍योहार है। इस त्योहार को नेपाल में लोग दिवाली की तरह ही अपने तरीके और रीति-रिवाजों के साथ मनाते हैं। 

मलेशिया 
भारत के तर्ज पर मलेशिया में भी दिवाली पर्व को धूमधाम से मनाया जाता है। मलेशिया में दिवाली के त्योहार को भारत की तरह ही मनाया जाता है। 

फ‍िजी 
भारत की तरह फ‍िजी में भी काफी बड़ी तादात में हिंदु रहते है। इसके चलते इस देश में हिंदू त्योहार को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। भारत की तरह ही फ‍िजी में भी दिवाली को बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। 

थाईलैंड 
थाईलैंड में दिवाली पर्व को क्रायोंग के नाम से मनाते हैं। थाइलैंड में इस दिन छोटे-छोटे दिए बनाकर लोग उसको नदी में तैरने के लिए छोड़ते हैं। बर्मा में दिवाली पर्व को भारत की तरह ही मनाते है। 

चीन 
चीन में नई महुआ के नाम से ये त्योहार मनाया जाता है। इस दिन चीन के लोग चीनी भाषा में अपने घरों के बाहर शुभ-लाभ शब्द लिखवाते हैं। गुयाना में इस पर्व को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। 

जापान 
जापान में दिवाली के त्योहार को तोरोनगशी उत्सव के रूप में मनाया जाता है। 

इजरायल
दिवाली की तर्ज पर इजरायल में हंतकाह प्रकाश उत्सव का आयोजन किया जाता है। इजयायल में ये त्योहार 8 दिन तक मनाया जाता है। इस दौरान आतिशबाजी भी की जाती है। 

जर्मनी
जर्मनी में 11 नवंबर को कार्निवल नाम से ऐसा ही मिलता जुलता एक पर्व मनाया जाता है।

No related posts found.