शादी की दूसरी सालगिरह पर विवेक-दिव्यांका का बेदह रोमांटिक अंदाज

मशहूर टीवी स्टार दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया शादी की दूसरी सालगिरह मनाने के लिए मालदीव गये। इस दौरान दोनों का बेहद ही रोमांटिक अंदाज देखने को मिला।

Updated : 9 July 2018, 3:14 PM IST
google-preferred

मुंबई: टीवी एक्टर-एक्ट्रेस की बेस्ट जोड़ियों में शुमार दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया शादी की दूसरी सालगिरह मनाने के लिए मालदीव गये। इस दौरान दोनों एक दूसरे के साथ टाइम बिताते नजर आये। 

इस विकेशन की कुछ तस्वीरें विवेक और दिव्यांका ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इन तस्वीरों में यह रोमांटिक कपल एक दूसरे का हाथ थामें नजर आ रहे हैं। 

विवेक-दिव्यांका की इस तस्वीर को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

दिव्यांका और विवेक मालदीव के बीच पर भी अलग अंदाज में दिखे। 

एक इंटरव्यू में दिव्यांका और विवेक ने बताया कि उन दोनों को ही प्रकृति से बहुत प्यार है। इसी वजह से इन दोनों अपनी दूसरी सालगिरह मनाने के लिए मालदीप गये। 

बता दे कि विवेक और दिव्यांका ने 2 साल पहले 8 जुलाई को भोपाल में बड़े ही भव्य अंदाज में शादी की थी। फिलाहल दिव्यांका सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ में काम कर रही है जिसमें उनके किरदार को दर्शकों के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। 

Published : 
  • 9 July 2018, 3:14 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement