Sex Racket Busted in UP: राजनीतिक पार्टी की जिलाध्यक्ष चला रही थी सेक्स रैकेट, कासगंज पुलिस ने किया भंडाफोड़, 4 महिलाओं समेत 6 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की कासगंज पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर चार महिलाओं समेत दो पुरूषों को गिरफ्तार किया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 23 December 2023, 3:19 PM IST
google-preferred

कासगंज: जनपद की कासगंज कोतवाली के अहिरौली क्षेत्र में पुलिस ने देह व्यापार के एक अड्डे पर छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने चार महिलाओं समेत दो पुरूषों गिरफ्तार किया। इस मौके पर रंगरलिया मना रहे दो जोड़े को भी रंगे हाथों दबोचा गया। सेक्स रैकेट के संचालन करने वाली एक राजनीति पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष बताई जा रही है। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक जिस्मफरोशी का यह अवैध धंधा एक मकान में चल रहा था। आपत्तिजनक हालत में दो जोड़ों को पकड़ा गया। मौके से नगदी, मोबाइल और शराब की बोतलें भी बरामद की गई है।

देह व्यापार में 4 महिला समेत 6 गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक अहिरौली क्षेत्र में एक महिला द्वारा अपने मकान में अवैध जिस्मफरोशी के धंधे को संचालित कर रही थी। आरोपी महिला उत्तर प्रदेश के एक राजनीतिक दल से जुड़ी हुई है और वह पार्टी की जिलाध्यक्ष बताई जा रही है।

मुखबिर की सूचना पर नायब तहसीलदार के साथ महिला पुलिस और कोतवाली पुलिस की संयुक्त छापेमारी के दौरान यह मामला उजागर हुआ है। पकड़ी गई चार महिलाएं व दो पुरूष कासगंज कोतवाली क्षेत्र के ही निवासी हैं।

गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में किया गया पेश

मामले मैं कासगंज नगर क्षेत्र के सीओ अजीत चौहान ने मीडिया को जानकारी दी कि अवैध जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश किया गया है। सभी अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकद्दमा पंजीकृत किया या मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। 

Published : 
  • 23 December 2023, 3:19 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement