प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज की जिला कार्यकारिणी गठित, आशीष शुक्ला अध्यक्ष और अनुज शुक्ला कोषाध्यक्ष चुने गये, इनको भी मिली जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश में प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज की नवीन जिला कार्यकारिणी का गठन हो गया है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़िये किस पत्रकार को किस पद के लिये चुना गया

Updated : 21 November 2022, 5:45 PM IST
google-preferred

महराजगंज: ‘प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज’ की नयी जिला कार्यकारिणी का गठन हो गया है। आशीष शुक्ला को प्रेस क्लब अध्यक्ष और अनुज शुक्ला को कोषाध्यक्ष चुना गया है। इसके अलावा अन्य पत्रकारों को भी अहम भूमिका सौंपी गई है। प्रेस क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष अमित त्रिपाठी, संरक्षक राहुल त्रिपाठी, मनोज चतुर्वेदी की देखरेख में चुनाव सम्पन्न हुए।

बैठक में नई कार्यकारिणी का चुनाव सर्व सम्मति से किया गया। चुनाव पर्यवेक्षक की भूमिका में संरक्षक रहे मनोज चतुर्वेदी ने नई कार्यकारिणी के गठन और राहुल त्रिपाठी ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की।

इसके बाद सर्वसम्मति से प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज की नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुने गये। महामंत्री के लिये बृजेश पाण्डेय जबकि आशीष सोनी को संयुक्त मंत्री बनाया गया। ओंकार शुक्ला को कोषाध्यक्ष और अंगद शर्मा को संगठन मंत्री बनाया गया।

इस मौके पर सभी पत्रकारों ने संगठन को मजबूती देने का एकमत से फैसला लिया। पत्रकारों ने नई कार्यकारिणी के सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 

बैठक में संरक्षक मनोज चतुर्वेदी, राहुल त्रिपाठी, अमित त्रिपाठी, अमितेश त्रिपाठी, शत्रुंजय सिंह, बृजेश पाण्डेय, अशोक वर्मा ने अपने विचार व्यक्त किये।

बैठक में संरक्षक व नई कार्यकारिणी के अलावा शत्रुंजय सिंह, रमेश यादव, अजय पाण्डेय, भानू तिवारी, अरूण राय आदि लोग मौजूद रहे।

नयी कार्यकारिणी के कुल पांच सदस्य के लिए अभिषेक श्रीवास्तव, रमेश यादव, अशोक वर्मा, जियाउद्दीन अंसारी का नाम भी तय हुआ।

Published : 
  • 21 November 2022, 5:45 PM IST

Related News

No related posts found.