
कोल्हुई (महराजगंज) कोल्हुई थाना क्षेत्र के शिकारगढ गाँव मे आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों मे विवाद हो गया है। जिसमें जमकर दोनों पक्षों मे हाथापाई हुई है। आरोप है कि इस दौरान वहां से गुजर रहे विकलांग शुभानअल्लाह पर दोनों पक्ष टूट पड़े और जमकर मारपीट दिए है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार कोल्हुई थाना क्षेत्र के शिकारगढ गाँव निवासी अब्दुल्लाह ने बताया कि आम तोड़ने को लेकर बूढे, ढेबारे और आबिद के विवाद हाथापाई हो रहीं थीं।
उसी दौरान मेरा विकलांग लड़का शुभानअल्लाह वहां से गुजर रहा था जिसे बेवजह विवाद कर रहे लोगों ने डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया।
पीड़ित अब्दुल्ला ने बताया कि विकलांग को लेकर थाने आए है और तहरीर दिया दे दिया गया है।
इस मामले मे थानेदार कोल्हुई ने डाइनामाइट न्यूज को बताया कि आम तोड़ने को लेकर विवाद हुआ है। कुल तीन लोगों को चोटें आई है। मुक़दमा दर्ज कर विधिक कारवाई की जा रहीं है।
Published : 19 June 2024, 6:39 PM IST
Topics : dispute Maharajganj Mangoes आम तोड़ने कोल्हुई विवाद शिकारगढ गाँव