हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी ने दिशा ने टाइगर श्राफ संग अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि वह कई सालों से उन्हें इंप्रेस करने की कोशिश में लगी हैं। उन दोनों को कई बार साथ-साथ स्पॉट भी किया जाता है। उनके इस कमेंट पर टाइगर श्राफ की ओर से अब तक कोई जवाब नहीं आया है।

हाल की में एक इंटरव्यू में दिशा से जब दिशा से पूछा गया कि आप दोनों क्यों अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं करते हैं। इस पर दिशा ने शानदार जवाब देते हुए कहा कि 'मैं लंबे समय से टाइगर को इंप्रेस करने की कोशिश कर रही हूं। अब तो मुझे सालों हो गये हैं लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।'
हालांकि उन्होंने इस बात से बिल्कुल भी इनकार नहीं किया कि वह साथ में बाहर नहीं जाते या साथ खाना नहीं खाते। उन्होंने कहा कि हम साथ में बाहर जाते हैं, खाते-पीते हैं, लेकिन वो मुझसे इंप्रेस नहीं हैं।

गौरतलब है कि दिशा जल्द ही सलमान खान की फिल्म भारत में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म ईद के मौके पर 5 जून को रिलीज होगी। इन दिनों दिशा फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं।
Published : 27 May 2019, 7:17 PM IST
Topics : अभिनेत्री टाइगर श्राफ दिशा पटानी बॉलीवुड भारत मनोरंजन
No related posts found.