सलमान खान के साथ इस मूवी के सीक्वल में काम करती नजर आयेंगी दिशा पटानी..

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ एक्ट्रेस दिशा पटानी इस मूवी के सीक्वल में नजर आयेंगी। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़ें क्या है इस मूवी का नाम…

Updated : 15 January 2019, 5:16 PM IST
google-preferred

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी सुपरहिट फिल्म किक के सीक्वल में सलमान खान के अपोजिट काम करती नजर आ सकती है।

द‍िशा पाटनी ने वर्ष 2016 में प्रदर्शित एम.एस. धोनी: दि अनटोल्ड स्टोरी के साथ बॉलीवुड में अपने कर‍ियर की शुरुआत की थी।

फिल्म को बॉक्स ऑफ‍िस पर जबरदस्त सफलता मिली। इसके बाद दिशा ने फिल्म बागी-2 में काम किया। वह इन‍ द‍िनों सलमान खान के साथ फिल्म भारत में काम कर रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि द‍िशा को सलमान के अपोज‍िट किक-2 में कास्ट किया गया है।

द‍िशा के लिए भारत एक बड़ा प्रोजेक्ट है। इसमें वह अपने स्टंट सीन भी खुद कर रही हैं। वर्ष 2014 में प्रदर्शित साजिद नाडियाडवाला निर्मित-निर्देशित किक में सलमान खान के अपोजिट जैकलीन फर्नांडीस ने काम किया था। (वार्ता)

Published : 
  • 15 January 2019, 5:16 PM IST

Related News

No related posts found.