हिंदी
हांगझोउ: भारत की एशियाई खेलों की जु-जित्सु प्रतियोगिता में शुरुआत निराशाजनक रही जब स्पर्धा के पहले दिन चारों भारतीय खिलाड़ी पहले दौर में बाहर हो गए।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक पुरुष 62 किग्रा वर्ग में कमल सिंह को तुर्कमेनिस्तान के शिहबेरदी रहमानोव ने 2-0 से हराया जबकि तरुण यादव को वियतनाम के वेन थांग केन के खिलाफ 0-7 से शिकस्त झेलनी पड़ी।
महिला 48 किग्रा वर्ग में नव्या पांडे को मंगोलिया की ओडगेरेल बातबायर के खिलाफ 11-0 से हार का सामना करना पड़ा जबकि स्थानीय खिलाड़ी गुआनशेन वू के खिलाफ अनवेषा देव को 0-50 से शिकस्त मिली।
Published : 5 October 2023, 12:10 PM IST
Topics : एशियाई खेल जु जित्सु प्रतियोगिता निराशाजनक भारत
No related posts found.