हिंदी
इटावा/मैनपुरी: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का गढ़ कहे जाने वाले उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव के नतीजे सामने आ गये हैं। यहां के मतदाताओं ने जमकर सपा के साइकिल की सवारी की और भाजपा के कमल उनको मोह न सका। गुरूवार को मतगणना की शुरूआत से ही सपा प्रत्याशी डिंपल यादव लगातार बढ़त बनाये रखी और अंत में ऐतिहासिक जीत हासिल की।
पिछली बार 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में मैनपुरी सीट से सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने चुनाव लड़ा था। मुलायम ने तब ऐलान किया था कि यह उनका आखिरी चुनाव है। तब मुलायम सिंह यादव को 524926 जबकि उनके प्रतिद्वंदी प्रेम सिंह शाक्य ने 430537 वोट हासिल किए। मुलायम सिंह तब महज 94389 वोटों से ये चुनाव जीते थे।
Published : 8 December 2022, 3:53 PM IST
Topics : उपचुनाव ऐतिहासिक जीत डिंपल यादव मैनपुरी लोकसभी सीट वोटर्स
No related posts found.