हिंदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट और रामपुर व खतौली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिये आज कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती हो रही है। आज दोपहर बाद तक यूपी की इन तीनों के चुनाव नतीजे घोषित हो जाएंगे। अब तक के रूझानों को लेकर डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में जानिये ताजा अपडेट।
#UPByElectionResult: यूपी की तीनों सीटों पर सपा प्रत्याशियों को बढ़त#ResultsWithDynamiteNews pic.twitter.com/60m7KU4pii
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) December 8, 2022
ताजा जानकारी के मुताबिक मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव अपने प्रतिद्वंदी व भाजपा उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य से आगे है। डिंपल यादव जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र समेत अन्य क्षेत्रों में हुई अब तक की मतगणना में बढ़त बनाये हुए है।
मैनपुरी सीट समाजवादी पार्टी का गढ़ मानी जाती है, इसलिए समाजवादी पार्टी के लिए ये सीट प्रतिष्ठा की लड़ाई मानी जा रही थी लेकिन शुरूआती रुझानों में डिंपल यादव आगे है, जिससे सपा की जीत आसान होती जा रही है। मैनपुरी सीट समाजवादी पार्टी का गढ़ मानी जाती है, इसलिए समाजवादी पार्टी के लिए ये सीट प्रतिष्ठा की लड़ाई मानी जा रही थी लेकिन शुरूआती रुझानों में डिंपल यादव आगे है, जिससे सपा की जीत आसान होती जा रही है।
खतौली में पहले राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है, यहां से भाजपा प्रत्याशी मदन भैया के आगे चल रहे हैं।
रामपुर से भी भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। यहां से भाजपा प्रत्याशी राजकुमरी सैनी रालोज प्रत्याशी से आगे हैं।
Published : 8 December 2022, 9:21 AM IST
Topics : उत्तर प्रदेश उपचुनाव खतौली विधानसभा डिंपल यादव मैनपुरी रामपुर
No related posts found.