रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की अरुणाचल यात्रा से बौखलाया चीन

चीन फिर एक बार बौखलाहट में है। इस बार उसकी बौखलाहट का करण रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की अरुणाचल यात्रा है। चीन ने कहा कि शांति के लिहाज से रक्षा मंत्री के दौरे का यह अनुकूल समय नहीं है। रक्षा मंत्री ने रविवार को चीन से सटे हुए अरूणाचल प्रदेश के अंजा जिले का दौरा किया था।

Updated : 6 November 2017, 4:11 PM IST
google-preferred

 नई दिल्ली : रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की अरुणाचल यात्रा से चीन बौखलाया हुआ है। भारतीय रक्षा मंत्री इन दिनों अरुणाचल प्रदेश की यात्रा पर हैं। चीन ने अरूणाचल प्रदेश को विवादित बताते हुए रक्षामंत्री के इस दौरे का विरोध किया। चीन ने कहा कि शांति के लिहाज से यह अनुकूल समय नहीं। 

 

 

रक्षा मंत्री ने रविवार को चीन से सटे हुए अरूणाचल प्रदेश के सुदूर अंजा जिले का दौरा किया था। चीन के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि भारत और चीन के पूर्वी भाग पर विवाद है। इसलिए विवादित इलाके में भारत की ओर से यह दौरा संबंधित क्षेत्र में शांति के अनुकूल नहीं है।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनिंग ने कहा कि भारत-चीन सीमा के पूर्वी हिस्से को लेकर लम्बे समय से विवाद है। उन्होंने कहा कि शांति के लिहाज से भारतीय रक्षा मंत्री का इस प्रकार दौरा करना ठीक नही है। चीनी अधिकारी ने कहा कि हमें आशा है कि भारत सीमा विवाद को सुलझाने के लिये कोई अनुकूल माहौल तैयार करने में मदद करेगा।
 

Published : 
  • 6 November 2017, 4:11 PM IST

Related News

No related posts found.