हिंदी
नई दिल्ली: चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी राजस्थान रायल्स के खिलाफ मैच के आखिरी ओवर में नो बॉल को लेकर मैदानी अंपायर से उलझ पड़े। जिसकी वजह से उनपर मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना लगाया गया है।
धोनी पर राजस्थान के खिलाफ मैच में आचार संहिता के उल्लंघन के लिये मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना लगाया गया है। धोनी ने 2.20 नियम के तहत लेवल-2 के अपराध को स्वीकार कर लिया है।

दरअसल मैच के आखिरी ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 3 गेंदों में 8 रनों की जरूरत थी। धोनी के आउट होने के बाद मिशेल सेंटनर बल्लेबाजी के लिए आए। उस समय राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज बेन स्टोक्स गेंदबाजी कर रहे थे। बेन स्टोक्स ने इस ओवर की चौथी गेंद मिशेल सेंटनर को डाली जिस पर उन्होंने दौड़ कर 2 रन ले लिए। तभी बेन स्टोक्स की इस गेंद को मैदानी अंपायरों ने पहले तो नोबॉल दिया, लेकिन फिर तुरंत ही वह फैसला वापस भी ले लिया। इस फैसले के बाद धोनी इतने नाराज हो गए कि वह मैदान में घुस आए और बीच मैदान पर अंपायरों के साथ उनकी कहासुनी हुई। इसी कहासुनी के बाद धोनी पर जुर्माना लगाया गया है।
Published : 12 April 2019, 5:05 PM IST
No related posts found.