
देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून जिले स्थित पहाड़ों की रानी कहे जाने वाले मसूरी में चल रहे विंटर कार्निवाल के अंतर्गत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को अपने कैम्प कार्यालय से साइकिल रैली का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मसूरी विंटर कार्निवाल पर्यटन को बढ़ावा देने वाला उत्सव है। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह साइकिल रैली देहरादून से मसूरी तक होगी।(वार्ता)
Published : 27 December 2022, 3:28 PM IST
Topics : उत्तराखंड कैम्प कार्यालय देहरादून पुष्कर सिंह धामी मसूरी मुख्यमंत्री विंटर कार्निवाल साइकिल रैली हरी झंडी