हिंदी
ढाका: बंगलादेश में भारत के नये उच्चायुक्त प्रणय कुमार वर्मा गुरुवार को ढाका पहुंचेगे। वह विक्रम कुमार दोराईस्वामी का स्थान लेंगे।श्री वर्मा वियतमान में भारत के राजदूत थे। वह हनोई से ढाका पहुंचेगे।
प्रणय कुमार वर्मा भारतीय विदेश सेवा के 1994 बैच के अधिकारी है। उन्होंने भारतीय विदेश मंत्रालय के पूर्वी एशिया विभाग और भारत में परमाणु कूटनीति विभाग के महानिदेशक के रूप में भी काम किया है।
यह भी पढ़ें: मिस्र के साथ द्विपक्षीय समझौता, रक्षा के क्षेत्र में मिलेगा सहयोग, जानिये ये अपडेट
प्रणय कुमार वर्मा ने 25 जुलाई 2019 को वियतनाम में भारतीय राजदूत का कार्यभार संभाला था । दूसरी ओर श्री दोराईस्वामी भी बंगलादेश छोड़ चुके हैं, उन्हें ब्रिटेन में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। (वार्ता)
Published : 22 September 2022, 1:53 PM IST
No related posts found.