हिंदी
चंडीगढ़: पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने मंगलवार को चंडीगढ़ के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से राज्य के एक मंत्री के ‘‘आपत्तिजनक’’ वीडियो की प्रामाणिकता की जांच करने को कहा। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के एक मंत्री के ‘‘गंभीर कदाचार की अत्यधिक आपत्तिजनक वीडियो क्लिप’’ राज्यपाल को फोरेंसिक जांच के लिए सौंपी थी। उसके एक दिन बाद पुरोहित ने यह कदम उठाया।
खैरा ने मांग की थी कि अगर वीडियो सही पाया जाता है तो मंत्री को कैबिनेट से हटा दिया जाना चाहिए। हालांकि कांग्रेस विधायक ने राज्यपाल को वीडियो क्लिप देते समय मंत्री का नाम नहीं लिया था।
सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल ने इस वीडियो की प्रामाणिकता की जांच के लिए इसे चंडीगढ़ के डीजीपी को भेज दिया है।
Published : 3 May 2023, 11:28 AM IST
Topics : आदेश आपत्तिजनक वीडियो आम आदमी पार्टी जांच डीजीपी पंजाब मंत्री राज्यपाल
No related posts found.