
नयी दिल्ली: नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कुछ खामियों को लेकर एअर इंडिया के उड़ान सुरक्षा प्रमुख को दी गई मंजूरी पर बृहस्पतिवार को एक महीने के लिए रोक लगा दी।
डीजीसीए की टीम ने 25 और 26 जुलाई को आंतरिक लेखा परीक्षा, दुर्घटना निवारण कार्य और आवश्यक तकनीकी कर्मचारियों की उपलब्धता के संबंध में एअर इंडिया की समीक्षा की थी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक डीजीसीए ने समीक्षा में एअर इंडिया के दुर्घटना रोकथाम कार्य, अनुमोदित उड़ान सुरक्षा नियमों और प्रासंगिक नागरिक उड्डयन आवश्यकताओं के अनुसार तकनीकी कर्मचारियों की उपलब्धता में खामियां पाई गईं।
विज्ञप्ति में कहा गया है, “खामियों को लेकर एअर इंडिया के उड़ान सुरक्षा प्रमुख को दी गई मंजूरी पर एक महीने के लिए रोक लगा दी गई है।”
Published : 21 September 2023, 1:33 PM IST
Topics : Air India DGCA उड़ान सुरक्षा प्रमुख एअर इंडिया डीजीसीए नई दिल्ली नागर विमानन महानिदेशालय मंजूरी रोक