
नोएडाः होमगार्ड हाजिरी घोटाले में मंडलीय कमांडेंट और जिला कमांडेंट स्तर के अधिकारियों के जेल जाने के बाद अब डीजी होमगार्ड गोपाल लाल मीणा को भी हटा दिया गया है। उनकी जगह अब आईपीएस आनंद कुमार को चार्ज दिया गया है।
यह भी पढ़ेंः यूपी में एक दर्जन आईपीएस के तबादले, कई जिलों के पुलिस कप्तान बदले
बता दें कि नोएडा में हुए होमगार्ड वेतन के फर्जीवाड़े से मचे हड़कंप की वजह से हर जिला जांच की चपेट में आ गया है। लखनऊ के जिला कमाडेंट मुख्यालय से पहली गिरफ्तारी जिला कमाण्डेंट कृपा शंकर पाण्डेय की हुई थी। इस मामले में दो और लोग लखनऊ से जेल जा चुके हैं।
Published : 3 December 2019, 4:30 PM IST
Topics : DG Homeguard Noida scam uttar pradesh उत्तर प्रदेश डीजी नोएडा होमगार्ड