हिंदी
बृजमनगंज (महराजगंज): बृजमनगंज क्षेत्र के ग्रामसभा कवलपुर में समाजवादी पार्टी के नेता अमित चौबे ने चौपाल लगाया। इस दौरान उन्होंने सपा की नीतियों को जनता तक पहुंचाने की अपील की और सपा सरकार में किये गये कार्यों को गिनाया।
सपा सर्व समाज की पार्टी है, इसमें सभी लोगों का हित है-अमित चौबे
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सपा को सर्व समाज की पार्टी बताया। इस चौपाल में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अमित चौबे ने कहा कि सपा सर्व समाज की पार्टी है। इसमें सभी लोगों का हित है।
भाजपा सरकार में लगातार आम जनता का हो रहा शोषण
समाजवादी पार्टी बेरोजगार, नौजवान, किसान, मजदूर आदि पर विशेष तौर पर ध्यान देती है। सपा सरकार में सभी वर्गों का विकास हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में लगातार आम जनता का शोषण हो रहा है। इस लॉकडाउन में आज जहां काफी लोग बेरोजगार हो चुके है। तो वहीं लगातार अब लोगों की नौकरी जाने का सिलसिला जारी है। प्रदेश की जनता बढ़ रही महंगाई से परेशान है। सिर्फ कागजों में मजदूरों को नौकरी देने की बात कही जा रही है। जबकि जमीनी हकीकत कुछ और है। प्रदेश सरकार काम करने में जीरो और सम्प्रदायिकता फैलाने में नम्बर वन है।
Published : 18 October 2020, 6:49 PM IST
No related posts found.