Dev Deepawali: तस्वीरो में देखें कैसे देव दीपावली पर दुल्हन की तरह सजी काशी

डीएन ब्यूरो

देव दीपावली के मौके पर काशी नगरी को दुल्हन की तरह सजाया गया। यहां का भव्य और अदभुत नजारा देखते ही बन रहा था। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में तस्वीरों के जरियें देखें कैसे देव दीपावली पर दुल्हन की तरह काशी को सजाया गया है।

देव दीवापली की मनमोहक तस्‍वीरें

देव दीपावली के मौके पर एयरपोर्ट से लेकर गंगा घाट तक आकर्षक ढंग से काशी को सजाया गया है। चौक चौराहों से लेकर शहर के होटल और रेस्टोरेंट तक रंग बिरंगे झालरों की रोशनी से जगमग कर रहा है।

देव दीवापली की खूबसूरत तस्वीर

पीएम मोदी देव दीपावली के कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। इसके साथ ही वे इस खास मौके पर अपने संसदीय क्षेत्र और गंगा नगर वाराणसी को कई सौगात भी देगें।

गंघा घाट की तस्वीर

बता दें कि देव दीपावली के लिए पूरी काशी नगरी को दुल्हन की तरह सजाया गया है। इस मौके पर गंगा घाट पर 15 लाख दीपक जलाए जाएंगे।

देव दीपावली पर लेजर शो का भी आयोजन

यह पहला अवसर होगा कि देव दीपावली पर मां गंगा के दोनों किनारे दीपों से जगमग करेंगे। यही नहीं, देव दीपावली पर इस वर्ष लेजर शो का भी आयोजन होगा।








संबंधित समाचार