हिंदी
फरेंदा (महाराजगंज): आदर्श नगर पंचायत आनंद नगर में स्थित दुर्गा मंदिर मानसरोवर में एक विक्षिप्त अधेड़ व्यक्ति ने कूद कर जान दे दी है। सूचना पर मौके पर पहुंची फरेंदा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मृतक का नाम गुलाम पुत्र जाकिर अली कोट कम्हरिया थाना पुरन्दरपुर का निवासी बताया जा रहा है। मृतक व्यक्ति विक्षिप्त था।
गुलाम के सुसाइड करने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच मे जुट गई है।
Published : 30 March 2023, 4:38 PM IST
No related posts found.