हिंदी
भुवनेश्वर: ओड़िशा में कलाहांदी जिले में सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को भवानीपटना नगरपालिका के उप अधिशाषी अभियंता को उनकी ज्ञात आय स्रोतों से 218 प्रतिशत अधिक सम्पति होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
अभियंता समीर कुमार ठाकुर को सतर्कता की विशेष अदालत के न्यायाधीश , भवानीपटना के सामने पेश किया गया। जहां अदालत ने उसे नौ जनवरी 2023 तक जेल भेज दिया।(वार्ता)
Published : 29 December 2022, 7:09 PM IST
Topics : उप अधिशाषी अभियंता ओडिशा कलाहांदी गिरफ्तार नगरपालिका भवानीपटना भुवनेश्वर सतर्कता विभाग समीर कुमार ठाकुर
No related posts found.