
जयपुर: राजस्थान में सत्र 2024-25 का पूर्ण बजट पेश होना है। वित्त मंत्री के रूप में डिप्टी सीएम दिया कुमारी 10 जुलाई को प्रदेश का बजट पेश करेंगी। दिया कुमारी ने कहा कि सभी वर्गों को ध्यान में रखकर यह बजट बनाया गया है। बजट में हर वर्ग के लिए बड़ी घोषणाएं हैं।
डाइनामाइट न्यूज संवादादाता के मुबातिक कल डिप्टी सीएम दिया कुमारी 10 जुलाई को प्रदेश का बजट पेश करेंगी। इस बजट में जनता को बड़े तोहफे मिल सकते हैं। आइये जानते हैं बजट में क्या कुछ खास हो सकता है।
1. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कुछ दिन पहले सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की आयु सीमा बढाने के संकेत दिए थे। ऐसे में राज्य सरकार की सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्त होने की आयु सीमा में बढोतरी हो सकती है।
2. भाजपा सरकार पेट्रोल और डीजल पर वैट घटाकर राज्य की जनता को खुश कर सकती है।
3.भजनलाल सरकार स्टेट हाईवे को टोल मुक्त करने का ऐलान कर सकती है।
4. सत्ता में आने से पहले भाजपा ने 70 हजार नौकरियां देने का दावा किया था। ऐसे में यह माना जा रहा है कि युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों की बड़ी घोषणा हो सकती है।
Published : 8 July 2024, 9:34 AM IST
Topics : budget deputy cm diya kumari Rajasthan Government Rajasthan News डिप्टी सीएम दिया कुमारी बजट राजस्थान समाचार राजस्थान सरकार