हिंदी
देवरिया: जिले में स्थित राजकीय बाल गृह से एक किशोर फरार हो गया। इस संबंध में बाल गृह प्रशासन ने कार्रवाई के लिए पुलिस को शिकायत दी है ।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार जिला परिवीक्षा अधिकारी अनिल सोनकर ने बताया कि बालक अभी बरामद नहीं हुआ है और उसकी तलाश जारी है। यह पूछे जाने पर की क्या इस संबंध में मुकदमा दर्ज हो गया है तो उन्होंने कहा कि पुलिस को इस बाबत तहरीर दे दी गई है ।
घटना के संबंध में क्षेत्राधिकार (नगर) यश त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को बताया कि देवरिया जिले के रुद्रपुर के रहने वाले एक किशोर को अगस्त महीने में विशेष पुलिस किशोर इकाई ने लखनऊ से पकड़ा था और उसे राजकीय बाल गृह देवरिया भेजा गया था ।
उन्होंने बताया कि किशोर मंगलवार की रात चहारदीवारी फांदकर फरार हो गया।
बुधवार को घटना की सूचना राजकीय बाल गृह के प्रभारी अधीक्षक रामकृपाल ने कोतवाली थाने को दी जिस पर उचित विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Published : 27 October 2023, 11:57 AM IST
Topics : कार्रवाई किशोर देवरिया पुलिस फरार बाल गृह प्रशासन राजकीय बाल गृह
No related posts found.