हिंदी
देवरिया: डाइनामाइट न्यूज हिंदी के देवरिया जिला प्रभारी मृत्युंजय प्रसाद विशारद के पिता एवं रुद्रपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन स्व.राजाराम साहू के भतीजे रामेश्वर प्रसाद गुप्त का आज गोरखपुर में स्वर्गवास हो गया। रामेश्वर प्रसाद गुप्त अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़कर चले गए।
स्व.रामेश्वर प्रसाद गुप्त 98 साल के थे, वह लंबे समय से बीमार थे, जिसकी वजह से उन्हें गोरखपुर के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। आज सुबह वहां उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली और दुनिया को हमेशा हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।
उनकी मृत्यु पर राज्य मंत्री जय प्रकाश निषाद, सांसद बांसगांव कमलेश पासवान, पूर्व विधायक व कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह,पूर्व चेयरमैन फौजदार शर्मा, छठ्टे लाल निगम सहित बड़ी संख्या में लोगों ने शोक जताई।
स्व.रामेश्वर प्रसाद गुप्त को रामजन्म भूमि आंदोलन के दौरान राम भक्तों की गिरफ्तारी के दौरान गिरफ्तार कर सवा महीने तक बस्ती जेल में रखा गया था। इनके नाम पर रुद्रपुर में गिरिजा देवी रामेश्वर प्रसाद शिशु मंदिर स्थापित किया गया। वर्तमान में इस सत्र से गिरिजा देवी रामेश्वर प्रसाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय को भी मान्यता मिली है।
Published : 14 February 2018, 4:52 PM IST
No related posts found.
No related posts found.