देवरिया: प्रख्यात समाजसेवी राजेन्द्र किशोर शाही की पुण्यतिथि पर जुटे कई दिग्गज, अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

डीएन ब्यूरो

देवरिया में राजेन्द्र किशोर शाही की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में सोमवार को कई दिग्गजों ने शिरकत की और उनके अधूरे कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

राजेन्द्र किशोर शाही को गणमान्य लोगों ने अर्पित किये श्रद्धा सुमन
राजेन्द्र किशोर शाही को गणमान्य लोगों ने अर्पित किये श्रद्धा सुमन


देवरिया: प्रख्यात समाजसेवी, प्रमुख अधिवक्ता और साहित्यकार राजेन्द्र किशोर शाही की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में सोमवार को कई दिग्गजों ने शिरकत की। इस मौके पर उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किये और उनके अधूरे कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। सभी वक्ताओं ने राजेन्द्र किशोर शाही के जीवन से प्रेरणा लेने की भी अपील की।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार झारखंड भाजपा संगठन मंत्री नागेंद्र जी ने कहा कि स्व. राजेन्द्र किशोर शाही अद्भुत प्रतिभा के धनी थे। उनका जीवन सदैव राष्ट्र हित के चिंतन में ही लगा रहता था। इमरजेंसी में देवरिया से गिरफ्तार कर बरेली सेंट्रल जेल भेज दिया गया।  मीसा बन्दी के रूप में, जेल में भी वे अन्य मीसा बंदियों के मनोबल बढ़ाने का कार्य करते रहे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुष्ठ रोगियों व उनके बच्चों की सेवा के लिए 1991 से समर्पित दिब्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार के संस्थापक अध्यक्ष आशीष जी ने अपने सम्बोधन में कहा राजेन्द्र किशोर शाही जी राजर्षि थे। उनके कृतित्व व ब्यक्तित्व से सीखने को बहुत कुछ मिलता रहा। उन्होंने देवरिया के ऋषि महर्षियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने राजेन्द्र किशोर शाही जी के अधूरे कार्यों आगे बढ़ाने की सबकी जिम्मेदारी बतायी।

सभा को सांसद रमापति राम त्रिपाठी, रविन्द्र कुशवाहा, विधायक दीपक मिश्रा, सुरेन्द्र चौरसिया, विवेकानन्द पांडेय के साथ रामजी भाई, केदारनाथ सिंह, राम अधीन सिंह सहित अनेक लोगों ने सम्बोधित कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चन्द्र तिवारी, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, जिला अध्यक्ष डॉ अन्तर्यामी सिंह, महेंद्र यादव पूर्व अध्यक्ष, विजय दुबे, विधायक असीम राय, मोहन वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

इससे पूर्व सोमवार सुबह देवरहवा बाबा मेडिकल कालेज में कृषिमंत्री सूर्यप्रताप शाही व उनके परिजनों द्वारा मरीजो के बीच फल वितरित किया गया।

इस अवसर पर स्व0 राजेन्द्र किशोर शाही जी के सम कालीन, समाज में विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे लोगो को सम्मानित किया गया।

उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।










संबंधित समाचार