Site icon Hindi Dynamite News

देवरिया: आक्रोशित अधिवक्ता फिर उतरे सड़कों पर, लगाया जाम, पुलिस से झड़प, डीएम के खिलाफ संघर्ष पर जानिये पूरा अपडेट

यूपी के देवरिया में डीएम के खिलाफ अधिवक्ता फिर सड़क पर उतर गये हैं। वकीलों ने कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर आक्रोश जताया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
देवरिया: आक्रोशित अधिवक्ता फिर उतरे सड़कों पर, लगाया जाम, पुलिस से झड़प, डीएम के खिलाफ संघर्ष पर जानिये पूरा अपडेट

देवरिया: जनपद में वकीलों का प्रदर्शन जारी है। वकीलों ने ग्यारहवें दिन कचहरी चौराहे पर चक्का जाम कर दिया। वकील डीएम के स्थानांतरण की मांग कर रहे हैं। जब वकीलों ने कलेक्ट्रेट का घेराव करने पहुंचे तो पुलिस व वकीलों के बीच धक्का-मुक्की हो गई।

जिसके बाद माहौल काफी गर्म हो गया। वकीलों ने आरोप लगाया है कि डीएम ने उनके साथ  दुर्व्यवहार किया है। 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार DM और वकीलों के बीच विवाद का मामला अब गर्मता जा रहा है। डीएम के विरोध में 11वें दिन भी वकीलों का धरना प्रदर्शन जारी है।  

डीएम के विरोध में वकीलों ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया तो व्यवस्था संभालने पहुंची पुलिस व वकीलों के बीच धक्का मुक्की हो गई। वकीलों ने DM के खिलाफ जमकर की नारेबाजी की।

अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि जिलाधिकारी आये दिन वकीलों के साथ अभ्रदता करते रहते हैं। 

अधिवक्ताओं ने बैठक के बाद कहा कि जिलाधिकारी के तबादले की मांग को लेकर चल उनका यह आंदोलन और तेज होगा। वकीलों ने शनिवार शाम को अपनी मांग को लेकर दिवनी कचहरी से सुभाष चौक तक कैंडल मार्च निकालने का ऐलान किया है।

आपको बताते चलें कि वकील DM  को हटाने की लगातार मांग कर रहे हैं।

Exit mobile version