हिंदी
देवरिया: ससुराल में एक युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। वह रविवार की शाम ससुराल से दवा लेने चौराहे की तरफ निकला था। घटना के पीछे मृतक के घर जमीन का विवाद बताया जा रहा है। घटना रुद्रपुर मदनपुर रोड के स्थित टड़वा गांव में हुई। मृतक 10 दिन से ससुराल में था। वह गोरखपुर जिले के बड़हलगंज गोला थाना क्षेत्र के छोटी देवरी गांव का निवासी है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार गोरखपुर जिले के बड़हलगंज गोला के छोटी देवरी निवासी अच्छे लाल पासवान (40) 10 दिन पहले अपने ससुराल में चिखुरी पासवान के घर टड़वा गांव में गए थे। 12 जुलाई को उनके साले के लड़के की शादी थी। वह अपनी पत्नी व लड़के के साथ ससुराल में ही रुका हुआ था।
अच्छे लाल दवा लेने के लिए घर के बाहर गया हुआ था। जिसके बाद उसें तीन लोगों के साथ बैठा हुआ देखा गया। कुछ ही समय बाद उसका शव खून से लथपथ पड़ा हुआ मिला। जिसके बाद जमीनी विवाद को लेकर हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Published : 22 July 2024, 7:42 AM IST
No related posts found.