
नयी दिल्ली: गणतंत्र दिवस के दिन शुक्रवार सुबह दिल्ली में घना कोहरा छाया रहा और शहर में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार मौसम कार्यालय के अनुसार, इंदिरा गांधी हवाई अड्डे और सफदरजंग हवाई अड्डे पर घने कोहरे के कारण सुबह साढ़े आठ बजे दृश्यता क्रमशः 100 मीटर और 300 मीटर रही।
यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस के सर्व महिला दस्ते ने किया कर्तव्य पथ पर मार्च
सुबह ठंड रही और न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस के सर्व महिला दस्ते ने किया कर्तव्य पथ पर मार्च
मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: देश को अनंत सूत्र में बांधती साड़ियों की झलक, कर्तव्य पथ पर छाई नारी शक्ति
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया था।
दिल्ली में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस कम है और अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
Published : 26 January 2024, 3:36 PM IST
Topics : Dense FOG Republic Day temperature कोहरा गणतंत्र दिवस तापमान नयी दिल्ली मौसम