Site icon Hindi Dynamite News

Weather Update: बारिश के पानी से फिर लबालब हुई दिल्ली की सड़कें, बढ़ी लोगों की परेशानी

दिल्ली के लोगों को शुक्रवार को गर्मी से राहत मिली है। शुक्रवार को तेज बारिश हुई है। जिससे सड़कें पानी से लबालब हो गई हैं। पढ़ें पूरी खबर..
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Weather Update: बारिश के पानी से फिर लबालब हुई दिल्ली की सड़कें, बढ़ी लोगों की परेशानी

नई दिल्लीः एक बार फिर से बारिश ने दिल्ली के लोगों को गर्मी से राहत दिला दी है। साथ ही कई परेशानियां भी खड़ी कर दी है। 

शुक्रवार को दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश के कारण हर जगह पानी जमा हो गया है। पानी के कारण सड़कों का बुरा हाल हो गया हैं। इससे लोगों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

जनपथ और मिंटो ब्रिज समेत कई जगह सड़कों पर पानी भर आया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को दिल्ली में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग के अनुसार आसमान में बादल छाए रहने और मध्यम बारिश की संभावना है। विभाग के मुताबिक राजधानी में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 

 सब्सक्राइब करें हमारा टेलीग्राम चैनल

तेज बारिश के कारण यमुना का जल स्तर भी बढ़ या है। शुक्रवार सुबह 204.30 मीटर तक पहुंच गया है। पुराने रेल पुल पर शुक्रवार सुबह 9 बजे जलस्तर 204.30 मीटर था।

Exit mobile version