हिंदी
देश में डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों समेत बेरोगारी की समस्या को लेकर दिल्ली युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत बचाओ जन आंदोलन के तहत जमकर प्रदर्शन किया और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। पूरी खबर..
नई दिल्ली: देश में डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर दिल्ली युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत बचाओ जन आंदोलन का आयोजन किया। युवा कांग्रेस कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी व देश में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया औऱ मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्तओं ने कांग्रेस युवा कार्यालय से निकलकर रायसीना मार्ग से सांसद मार्ग तक विरोध रैली के लिये निकले, लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच में ही रोक लिया। कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं ने पुलिस बैरिकेट पर चढ़कर पीएम मोदी व केंद्र सरकार की नीतियों के विरुद्ध नारेबाजी की। पुलिस ने बेकाबू कार्यकर्ताओं को पानी की डालकर रोका।
भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी सरकार, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ नारेबाजी भी की। कांग्रेसियों का कहना था कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं, भाजपा सरकार को तुरन्त उत्पाद शुल्क में कटौती कर जनता को तत्काल राहत देनी चाहिए।
Published : 30 May 2018, 8:15 PM IST
No related posts found.