हिंदी
नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम, 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मौसम विभाग ने दिन के वक्त मुख्य रूप से आसमान साफ रहने तथा अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना व्यक्त की है।
आईएमडी के मुताबिक, शुक्रवार को सुबह शहर की सापेक्षिक आर्द्रता 89 प्रतिशत तथा वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 260 दर्ज किया गया।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।
Published : 20 October 2023, 4:24 PM IST
No related posts found.