हिंदी
नई दिल्ली: आज एक बार फिर से दिल्ली वासी बर्फीली हवा और शीतलहर में ठिठुरने को मजबूर हो हो गये हैं। सुबह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह सुबह जैसे ही लोगों ने अपनी आंखें खोली तो मौसम का रूख बदला हुआ था।
हालांकि राजधानी के कुछ इलाकों में हल्की बूंदी-बांदी भी आज देखने को मिली है।
सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। बर्फीली हवा की वजह से तापमान में काफी कमी आई है।
मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी पड़ सकती है। साथ ही शुक्रवार के बाद दिल्ली में घना कोहरा पड़ने और तापमान में गिरावट होने की संभावना है।
Published : 7 February 2019, 10:08 AM IST
No related posts found.