हिंदी
नयी दिल्ली: दिल्ली वालों के लिए मंगलवार की सुबह ठंडक भरी रही क्योंकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री कम है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मौसम कार्यालय ने पूर्वानुमान जताया है कि दिन के समय आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर सापेक्ष आर्द्रता 97 फीसदी दर्ज की गई।
सोमवार को शहर का न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
Published : 14 November 2023, 11:26 AM IST
Topics : ठंडक दस्तक नयी दिल्ली न्यूनतम तापमान बादल सेल्सियस
No related posts found.