हिंदी
नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मौसम विभाग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि शहर में आज वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में दर्ज की गई।
शहर में दोपहर 12 बजे 'वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 292 दर्ज किया गया।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।
मौसम विभाग के मुताबिक, शहर में दिन के समय आसमान साफ रहने तथा अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
Published : 23 October 2023, 2:02 PM IST
No related posts found.