Delhi University’s Convocation: दिल्ली विश्वविद्यालय ने घोषित की दीक्षांत समारोह की तिथि, जानिये पूरा शेड्यूल

दिल्ली विश्वविद्यालय 25 फरवरी को अपना 99वां दीक्षांत समारोह आयोजित करेगा। यह जानकारी एक आधिकारिक अधिसूचना से मिली। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 13 January 2023, 6:26 PM IST

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय 25 फरवरी को अपना 99वां दीक्षांत समारोह आयोजित करेगा। यह जानकारी एक आधिकारिक अधिसूचना से मिली।

अधिसूचना में कहा गया है कि दीक्षांत समारोह सुबह 9:30 बजे बहुउद्देशीय हॉल, दिल्ली विश्वविद्यालय खेल स्टेडियम परिसर, दिल्ली विश्वविद्यालय में शुरू होगा।

इसमें कहा गया है, ‘‘सभी संबंधितों को सूचना के लिए अधिसूचित किया जाता है कि दिल्ली विश्वविद्यालय का 99वां वार्षिक दीक्षांत समारोह शनिवार, 25 फरवरी 2023 को आयोजित किया जाना है।’’

पिछले साल विश्वविद्यालय ने अपने 98वें दीक्षांत समारोह के दौरान अपने 1,73,443 छात्रों को डिजिटल डिग्रियां प्रदान की थीं। मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बुलाया गया था।

2021 में, विश्वविद्यालय अपने 1,78,719 छात्रों को डिजिटल डिग्री प्रदान करने वाला देश का पहला संस्थान बन गया था।

Published : 
  • 13 January 2023, 6:26 PM IST