हिंदी
नयी दिल्ली: उत्तरी दिल्ली के पटेल चेस्ट इलाके में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा 25 वर्षीय एक छात्र अपने कमरे में छत के पंखे से बांधे गए फंदे पर लटका मिला।
पुलिस के अनुसार सोमवार रात करीब 10 बजे क्रिश्चियन कॉलोनी से उसे घटना की सूचना मिली।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश के छत्तरपुर का निवासी विनय राज अपने कमरे में पंखे से बांधे गए फंदे से लटका मिला और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने बताया कि दरवाजा खोलने के लिए अग्निशमन दल को मौके पर बुलाया गया।
पुलिस ने बताया कि राज प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटा था और वह अपनी पढ़ाई मुक्त विद्यालय से कर रहा था। उसने बताया कि राज का कुछ इलाज भी चल रहा है।
अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला।
Published : 7 November 2023, 6:50 PM IST
No related posts found.