हिंदी
नयी दिल्ली, नौ जनवरी (भाषा) दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड ने राष्ट्रीय राजधानी के गांवों में सड़कों एवं नालियों की खातिर मंगलवार को 245 करोड़ रुपये के 284 नये प्रस्तावों को मंजूरी दी। विकास मंत्री गोपाल राय ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि परियोजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी के लिए छह सदस्यीय कार्यबल भी गठित किया गया है क्योंकि देरी की शिकायतें आयी थीं।
मंत्री ने कहा कि बोर्ड द्वारा गांवों के लिए 759 करोड़ रुपये की 564 विकास परियोजनाएं पहले ही मंजूर की जा चुकी हैं।
उन्होंने कहा कि इस मद में बोर्ड अबतक करीब 1000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दे चुका है।
भाषा राजकुमार पवनेश
पवनेश
Published : 9 January 2024, 4:28 PM IST
Topics : गोपाल राय दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड नयी दिल्ली नये प्रस्तावों मंजूरी दी राष्ट्रीय राजधानी विकास मंत्री सड़कों एवं नालियों
No related posts found.